उत्तर प्रदेशलखनऊ

होली से पहले प्रदेश कर्मचारियों को बड़ी राहत: 28 फरवरी को जारी होगा वेतन व पेंशन


लखनऊ। होली पर्व से पहले प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार फरवरी माह का वेतन 28 फरवरी को ही जारी किया जाएगा। साथ ही पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी इसी दिन सुनिश्चित किया जाएगा।


दरअसल, 1 मार्च को सामान्य अवकाश तथा 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश घोषित है। अवकाश के कारण वेतन वितरण में संभावित देरी को देखते हुए सरकार ने तिथि में परिवर्तन का निर्णय लिया है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहार से पूर्व आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े।


यह शासनादेश राज्यपाल की स्वीकृति के उपरांत जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, स्थानीय निकायों के कर्मी तथा अन्य संबंधित वर्ग भी इस व्यवस्था के अंतर्गत शामिल रहेंगे।
सभी जिलाधिकारियों (DM) एवं कोषाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शासनादेश का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे निर्धारित तिथि पर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण हो सके।


सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को होली से पहले आर्थिक संबल मिलेगा और त्योहार की तैयारियों में सहूलियत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}