उत्तर प्रदेशलखनऊ

ब्रिटेन वीजा न मिलने से डिप्टी सीएम केशव मौर्य का दौरा अधूरा, जर्मनी से लौटे लखनऊ


यूके कार्यक्रम रद्द; जर्मनी में सेमीकंडक्टर, रक्षा और लॉजिस्टिक्स निवेश पर हुई अहम वार्ताएं


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विदेश दौरा ब्रिटेन वीजा न मिलने के कारण बीच में ही रोकना पड़ा। प्रतिनिधिमंडल को जर्मनी के बाद यूनाइटेड किंगडम जाना था, लेकिन वीजा स्वीकृत न होने से 25 से 27 फरवरी तक प्रस्तावित यूके कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसके बाद डिप्टी सीएम लखनऊ लौट आए।


जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में विभिन्न औद्योगिक बैठकों में हिस्सा लिया। जर्मनी में निवेश आकर्षित करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। हालांकि यूके चरण के रद्द होने से दौरे का दूसरा हिस्सा पूरा नहीं हो सका।


जर्मनी प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम और आईटी मंत्री सुनील शर्मा ने सेमीकंडक्टर कंपनियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उत्तर प्रदेश को ‘सेमीकंडक्टर हब’ के रूप में विकसित करने, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में निवेश लाने तथा यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत ड्रोन निर्माण को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता हुई। फ्रैंकफर्ट स्थित IHK चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ औद्योगिक पार्क और लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने पर भी विमर्श हुआ।


ब्रिटेन वीजा अस्वीकृति के कारणों पर आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक आवश्यक औपचारिकताओं को लेकर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम का असर प्रदेश की निवेश रणनीति और आगामी विदेशी दौरों की रूपरेखा पर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}