उत्तर प्रदेशवाराणसी

संदिग्ध संदेश से कचहरी परिसर में हड़कंप, प्रशासन अलर्ट


वाराणसी। थाना कैंट कमिश्नरेट क्षेत्र अंतर्गत बनारस कचहरी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वरिष्ठ अधिवक्ता एवं Bar Council of India के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर एक संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला तत्काल सक्रिय हो गया।


सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, एसीपी कैंट तथा इंस्पेक्टर कैंट मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता श्री त्रिपाठी से विस्तृत वार्ता की। सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी परिसर में एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई।


वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एक लिखित प्रतिवेदन जिला जज वाराणसी को सौंप दिया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


सुरक्षा व्यवस्था के तहत बम डिस्पोजल स्क्वॉड एवं डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा पूरे कचहरी परिसर की सघन जांच कराई गई। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
फिलहाल कचहरी परिसर में न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस-प्रशासन की ओर से सतर्क निगरानी रखी जा रही है तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}