उत्तर प्रदेशवाराणसी

मंदिर ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विवादित वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी काशी जोन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

वाराणसी। मंदिर ड्यूटी के दौरान सामने आए एक विवादित वीडियो को गंभीरता से लेते हुए गौरव वंशावल (डीसीपी काशी जोन) ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। वीडियो में कथित रूप से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का व्यवहार आपत्तिजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर सवाल उठे थे। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी काशी जोन ने बिना विलंब कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीसीपी ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों पर तैनाती के दौरान अनुशासन, संवेदनशीलता और मर्यादित व्यवहार अनिवार्य है। उन्होंने वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ शालीन एवं संयमित व्यवहार बनाए रखने के निर्देश पुनः जारी किए हैं।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अभद्र आचरण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}