उत्तर प्रदेशमहराजगंज

परतावल विद्युत उपखंड कार्यालय कार्यकारी सहायक नदारद , समयपालन के दावों की खुली पोल

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल /महराजगंज)। कार्यालयीन अनुशासन और समयपालन को लेकर सख्त सरकारी निर्देशों के बीच विद्युत उपखंड परतावल से लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक कार्यकारी सहायक की कुर्सी खाली मिली, जिससे विभागीय निगरानी और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो गए।


उपखंड कार्यालय में पड़ताल के दौरान उपखंड अधिकारी मयंक अग्रवाल, अवर अभियंता जुगनू अंसारी तथा अनुज उपस्थित मिले, लेकिन कार्यकारी सहायक विनीता सिंह कार्यालय में नहीं थीं। संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह रास्ते में हैं और शीघ्र पहुंचेंगी।


रोजाना गोरखपुर से आवागमन चर्चा में


सूत्रों के मुताबिक, विभागीय नियम कर्मचारियों को बिना अनुमति सब स्टेशन छोड़ने की छूट नहीं देते। इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी का प्रतिदिन गोरखपुर से आना-जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर इसे अनुशासनहीनता और मॉनिटरिंग की कमजोरी से जोड़कर देखा जा रहा है।


सख्त निर्देशों के बावजूद ढिलाई?


प्रदेश में समयपालन को लेकर सरकार पहले ही सख्ती दिखा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा भी समय पर ड्यूटी को लेकर चेतावनी जारी कर चुके हैं।


आधे दिन की हाजिरी कटेगी


मामले पर अधिशासी अभियंता विद्युत प्रभात सिंह ने स्पष्ट किया कि जो भी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचेगा, उसकी आधे दिन की उपस्थिति काटी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}