उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महराजगंज पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज, 28 फरवरी 2026। पुलिस कार्यालय महराजगंज में शनिवार को आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी सदर जय प्रकाश त्रिपाठी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने जयप्रकाश त्रिपाठी के संपूर्ण सेवा-काल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। विभाग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारियों के निर्वहन में दिखाई गई सजगता को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई

जनपद पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी को भावभीनी शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}