उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर में दर्दनाक वारदात: बेटे को घायल करने के बाद महिला की नहर में मिली लाश


तमकुही रोड / कुशीनगर जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा दुलमापट्टी के रामसगरा टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकली 28 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार दोपहर भगवानपुर गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बरामद हुआ।


परिजनों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी। गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने गुस्से में अपने चार वर्षीय पुत्र के पेट में कैंची घोंप दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में परिजन बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जाता है कि रात में पति द्वारा डांटने पर महिला घर से निकल गई। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी, तभी भगवानपुर गांव के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक महिला का शव उतराता हुआ मिलने की सूचना पुलिस को मिली।


सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान पति द्वारा पुष्पा देवी (28) के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।


घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। यह प्रकरण मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पारिवारिक संवाद की आवश्यकता को एक बार फिर रेखांकित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}