उत्तर प्रदेशमहराजगंज

मिठौरा ब्लॉक के परसामीर में मनरेगा पर सवाल

चार मास्टर रोल पर एक ही फोटो अपलोड, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी शंका


महराजगंज। जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत परसामीर ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर एक गंभीर अनियमितता सामने आई है। आरोप है कि 28 फरवरी को जारी चार अलग-अलग मास्टर रोल पर एक ही मजदूर का फोटो अपलोड कर दिया गया। इस मामले ने पारदर्शिता और कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रत्येक मास्टर रोल पर संबंधित मजदूरों का अलग-अलग सत्यापन आवश्यक होता है, तो एक ही फोटो का चार बार उपयोग कैसे हो गया। ग्रामीणों के अनुसार यह तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि सुनियोजित लापरवाही या संभावित फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है।


गौरतलब है कि हाल ही में एनएमएमएस ऐप के माध्यम से समूह फोटो अपलोड की अनिवार्यता में बदलाव के बाद पहले से ही फर्जी हाजिरी की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में परसामीर की यह घटना संदेह को और गहरा करती है।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी प्रश्न उठाए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं।


अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस प्रकरण को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}