परतावल नगर इकाई को मिला नया नेतृत्व

राजकुमार शर्मा बने उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष, एक सप्ताह में कार्यकारिणी गठन के निर्देश

महराजगंज। सत्र 2026–27 एवं 2027–28 के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद महराजगंज की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, जिला संरक्षक रामप्रीत गुप्ता सहित जिला एवं नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान नगर इकाई परतावल के अध्यक्ष पद पर राजकुमार शर्मा के नाम की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष ने उन्हें माला पहनाकर औपचारिक रूप से मनोनयन की घोषणा की। पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
जिला नेतृत्व ने निर्देश दिया कि नवगठित नगर अध्यक्ष एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा सके।
इस अवसर पर पशुपतिनाथ गुप्ता, अजय राज कसौधन, मृत्युंजय धामिया, अभय श्रीवास्तव, हरिद्वार गुप्ता, राहुल जायसवाल, नागेश कसौधन, भीम मद्धेशिया, मनोज शुक्ला, विजय जायसवाल, आकाश पटेल, सोनू कसौधन सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन व्यापारी हितों की रक्षा एवं संगठन विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।



