उत्तर प्रदेशवाराणसी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिलेगा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में निशुल्क VIP दर्शन

देश-विदेश से आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, मंदिर प्रशासन की पहल

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने महिला श्रद्धालुओं को विशेष सम्मान देने का निर्णय लिया है। मंदिर प्रबंधन की ओर से घोषणा की गई है कि इस दिन सभी महिलाओं को मंदिर में निशुल्क VIP दर्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

मंदिर प्रशासन के अनुसार 8 मार्च को महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे बिना किसी शुल्क के बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकें। यह सुविधा काशी की स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाली सभी महिला श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इसके लिए मंदिर परिसर में अलग से व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, जिससे महिलाओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस घोषणा के बाद महिला श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}