उत्तर प्रदेशकुशीनगर

शौच के लिए गई युवती से गन्ने के खेत में पूरी रात दरिंदगी


नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती देर शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपहरण कर पास के गन्ने के खेत में ले गए।


आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ पूरी रात दुष्कर्म किया। युवती रात भर खेत में ही बेहोशी और दर्द की हालत में पड़ी रही। सुबह होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।


घटना के बाद परिजन युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अक्षय यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}