उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में दो वारंटी गिरफ्तार, एनडीपीएस और चेक बाउंस मामले में कार्रवाई

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। चितईपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज थे और न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।


जानकारी के मुताबिक, पहला मामला लंका थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 655/2021 से जुड़ा है। इस मुकदमे में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और अवैध कब्जे से संबंधित एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई थी।

इस मामले में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर चितईपुर के अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी रवि गांगुली (23 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
दूसरा मामला धारा 138 एनआई एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) से संबंधित है, जो चेक बाउंस यानी खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण जारी चेक के अनादर से जुड़ा  है।

इस मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर चितईपुर थाना क्षेत्र के ओमनगर कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार (46 वर्ष) को कंदवा पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}