उत्तर प्रदेशमहराजगंज

12 मार्च को होगी चनकौली की जांच, अनशन रहेगा जारी

पांचवां दिन के अनशन के बाद डीपीआरओ कार्यालय ने लिया संज्ञान, ग्रामीण हटने को तैयार नहीं

महराजगंज। सिसवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चनकौली में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर जिला मुख्यालय पर चल रहा क्रमिक अनशन अब तेज़ होता जा रहा है। मंगलवार को अनशन का पांचवां दिन रहा और अनशनकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच और कार्रवाई की आख्या मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


अनशन पर बैठे रामसनेही निषाद, श्रीराम सैनी तथा अवधेश कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई होने तक क्रमिक अनशन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच के लिए दो प्रतिनिधि मंडल ग्राम पंचायत चनकौली में मौजूद रहेगा, जबकि अन्य ग्रामीण जिला मुख्यालय स्थित अनशन स्थल पर डटे रहेंगे।


अनशनकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह डीपीआरओ कार्यालय से फोन कर जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायत की जांच के लिए 12 मार्च की तिथि तय कर दी गई है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि जब तक जांच पूरी कर रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा।


ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी भुगतान की शिकायत पहले ही जिलाधिकारी से की जा चुकी है। जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश भी दिए गए थे, लेकिन अब तक जांच पूरी कर रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने मांग की कि जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


इस दौरान समाजसेवी रामसनेही निषाद सहित अवधेश कुमार, श्रीराम सैनी, दीपक, मनोज, रवि धारिया, वल्लू शर्मा, हरिपाल निषाद, निरंजन, सुकई भारती, महेंद्र भारती और सुभाष समेत कई ग्रामीण अनशन में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}