उत्तर प्रदेशमहराजगंज

धानी क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, उपभोक्ताओं में आक्रोश

हर्षोदय टाइम्स / सुनील मणि त्रिपाठी

धानी बाजार / महराजगंज। धानी क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। राधे एचपी गैस व ॐ साई एचपी ग्रामीण वितरक नौसागर के संचालकों की मनमानी के कारण क्षेत्र के उपभोक्ता काफी परेशान बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इन दिनों क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। गैस गोदाम और दुकानों पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस गोदाम के कर्मचारी और ड्राइवर अपने परिचितों को पहले सिलेंडर दे रहे हैं, जबकि लाइन में लगे उपभोक्ता इंतजार करते रह जाते हैं। बाद में गोदाम संचालक गैस खत्म होने की बात कहकर लोगों को वापस लौटा देते हैं।

वहीं गैस बुकिंग के लिए जारी किया गया नंबर भी बंद आ रहा है, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। गैस के अभाव में कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है।


स्थानीय नागरिक कौशल, राकेश, राधेश्याम, दीनानाथ, राजू, रामकिशुन, सुनील समेत अन्य लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए क्षेत्र में पर्याप्त गैस उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}