उत्तर प्रदेशवाराणसी

एलपीजी गैस गोदामों पर डीएम का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर दी सख्त चेतावनी


जिले में गैस की कोई कमी नहीं, उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी


वाराणसी, 14 मार्च। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को टकटकपुर स्थित इंडियन और भारत पेट्रोलियम के एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम संचालकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गैस सिलेंडरों का वितरण पूरी तरह नियमानुसार और उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाए।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या गैस सिलेंडरों की अवैध स्टॉक होल्डिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ऐसी कोई शिकायत या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि गैस गोदामों पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आसानी से और समय पर उपलब्ध हो सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}