उत्तर प्रदेशबिजनौर

बिजनौर में जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, महराजगंज टीम ने दिखाई संगठनात्मक मजबूती



बिजनौर में प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित, पत्रकारिता की चुनौतियों और समाधान पर हुई चर्चा



बिजनौर / महराजगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई जनपद बिजनौर के तत्वावधान में रविवार को नूरपुर स्थित एस.के. ट्रेडर्स एवं मैरिज कलेक्शन, चांदपुर रोड पर प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महराजगंज जनपद से जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय व जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन शामिल होकर महाराजगंज जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए एकता का बनाया मिशाल बनाया ।



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग उ.प्र. शासन श्री एम. वेंकटेश लू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का स्वागत भी किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आयोजित “पत्रकारिता – चुनौती एवं समाधान” विषयक विचार संगोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने मंचासीन अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बिजनौर श्रीमती जसजीत कौर ने कहा कि मीडिया ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी जन समस्याओं को उजागर कर प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय की सराहना करते हुए पत्रकारों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने अपने संबोधन में पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और निष्पक्षता के साथ समाज की आवाज उठाना उसकी जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण श्री एम. वेंकटेश लू ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को सत्यनिष्ठा के साथ समाज के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी जिम्मेदारी समाज को सही दिशा देने की है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता, राज्य सूचना आयुक्त राजेन्द्र सिंह, संगठन के प्रदेश महामंत्री (संगठन) डॉ. नरेश पाल सिंह, स्थानीय जिलाध्यक्ष डॉ. भानु प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बिजनौर में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महाराजगंज जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा एवं वाराणसी संगठन से काशीनाथ पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}