उत्तर प्रदेशवाराणसी

पैसे नहीं देने पर बेटे ने खौफनाक कदम उठाए, रॉड से वार कर मां की कर दी हत्या

वाराणसी। मण्डुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर स्थित हरिजन बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, भुल्लनपुर निवासी घनश्याम (26) ने अपनी मां शीला देवी (60) से नशा करने के लिए पैसे मांगे। जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर उसने लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतका के बेटे बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को देर रात ही इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है।


पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह नशे के लिए पैसे मांग रहा था, लेकिन पैसे न मिलने पर उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}