उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी नगर निगम में 10 नामित पार्षद नियुक्त, शासन की अधिसूचना जारी


वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन ने नगर विकास विभाग के माध्यम से नगर निगम वाराणसी में 10 व्यक्तियों को नामित पार्षद के रूप में मनोनीत किया है। इस संबंध में 14 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी की गई।


शासन द्वारा यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा 6 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संजीव चौरसिया, संतोष शौला ‘पुरकर’, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर महरोत्रा, मुन्ना सरोज, सत्यानारायण साहनी तथा सुधीर कुमार त्रिपाठी को पार्षद के रूप में नामित किया गया है।


अधिसूचना में सभी नामित पार्षदों के पिता अथवा पति का नाम और वाराणसी स्थित पते का भी उल्लेख किया गया है। यह अधिसूचना प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी हुई है।


नगर निगम में नामित पार्षदों की नियुक्ति के बाद अब ये सदस्य नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, जिससे नगर के समग्र विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}