उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर गाली-गलौज मुकदमा दर्ज


वाराणसी के सिगरा क्षेत्र का मामला, पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच


वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल को सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिगरा क्षेत्र के गुलाबबाग निवासी रजत जायसवाल ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इन धमकियों से वह और उनका परिवार दहशत में हैं।


पीड़ित का कहना है कि आरोपियों द्वारा न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी जा रही है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका से उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(4) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच का जिम्मा संबंधित अधिकारी को सौंपा गया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}