उत्तर प्रदेशवाराणसी

हरपुर बॉर्डर पर पुलिस का शिकंजा, 193 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने हरपुर-हरसोस बॉर्डर के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उदयभान (56 वर्ष) पुत्र देवमूर्ति प्रसाद, निवासी दरेखू थाना रोहनिया के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद झोले से 29 पुड़ियों में कुल 193 ग्राम गांजा तथा बिक्री से प्राप्त 650 रुपये नकद बरामद किए गए।


इस कार्रवाई में खजुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में मु0अ0सं0 0082/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर से गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर विभिन्न स्थानों पर अधिक कीमत पर बेचता था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}