उत्तर प्रदेशमहराजगंज

वाराणसी में महिला थाना प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

ऑफिस से खींचकर ले गई टीम, छुड़ाने के लिए हाथ-पैर मारती रहीं इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो काशीनाथ पाण्डेय

वाराणसी। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थाना कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सुमित्रा देवी ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की, यहां तक कि टीम पर धौंस दिखाने की भी कोशिश की, लेकिन टीम के अधिकारी उन्हें थाने से खींचकर कैंट थाना ले गए।

टीम ने रिश्वतखोरी की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। फिलहाल एंटी करप्शन टीम ने सुमित्रा देवी के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रयागराज की रहने वाली हैं सुमित्रा देवी

महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी मूल रूप से प्रयागराज की निवासी हैं। वे 2010 बैच की महिला पुलिस अधिकारी हैं। 2010 से 2021 तक उन्होंने लखनऊ के विभिन्न थानों और चौकियों में सेवा दी। 2 सितंबर 2021 को उनका स्थानांतरण वाराणसी में हुआ, जहां उन्हें महिला थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बाद में 28 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उन्हें राजातालाब थाने का प्रभारी बनाया गया था, लेकिन बाद में फिर से महिला थाना कोतवाली में तैनाती दी गई।

एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}