उत्तर प्रदेशगोंडा

गोंडा में बड़ा भ्रष्टाचार मामला उजागर : फर्नीचर सप्लाई में 2.25 करोड़ की रिश्वत मांगने में फंसे BSA अतुल तिवारी

दो समन्वयकों समेत तीन पर FIR के आदेश, 30 लाख एडवांस में लिए थे रुपये

गोंडा/ महाराजगंज। गोंडा जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अतुल तिवारी पर फर्नीचर सप्लाई के नाम पर करोड़ों की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। फर्नीचर आपूर्ति के अनुबंध में कुल 2.25 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें से 30 लाख रुपये एडवांस के रूप में लिए भी गए थे। मामले में BSA अतुल तिवारी के साथ दो समन्वयक प्रेमशंकर मिश्र और विद्याभूषण मिश्र पर भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जनपद के 564 विद्यालयों में फर्नीचर की सप्लाई के लिए निविदा प्रक्रिया के दौरान नीमन सिटिंग सॉल्यूशन प्रा. लि. नामक फर्म को L1 घोषित किया गया था। फर्म के एमडी मनोज पांडेय ने आरोप लगाया कि BSA और उनके सहयोगियों ने अनुबंध को आगे बढ़ाने के लिए 2.25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी। इसमें से 30 लाख रुपये एडवांस के रूप में दिए भी गए, लेकिन जब शेष रकम नहीं दी गई तो अधिकारियों ने फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया।

फर्म के एमडी ने इस पूरे प्रकरण के साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर कोर्ट ने BSA अतुल तिवारी, प्रेमशंकर मिश्र और विद्याभूषण मिश्र के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

जिले में शिक्षा विभाग के भीतर इस खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और जांच की दिशा पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}