उत्तर प्रदेशमहराजगंज

एनएमएमएस ऐप में गड़बड़ी का आरोप: एक ही चेहरा, कई मास्टर रोल पर हाजिरी!

संवाददाता शेषमणि पाण्डेय

महराजगंज। केंद्र सरकार की प्रमुख रोजगार योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किए गए National Mobile Monitoring System (एनएमएमएस) ऐप पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा प्रकरण घुघली विकासखंड की मिर्जापुर पकड़ी उर्फ रघुनाथपुर ग्राम पंचायत से सामने आया है।

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को ग्राम पंचायत में गटा संख्या 67 पर बदरूज्जमा के खेत से नदी तक चकमार्ग निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कराया जा रहा है। इसी कार्य के दौरान एनएमएमएस ऐप पर दर्ज श्रमिकों की उपस्थिति की जांच में कथित अनियमितता उजागर हुई। बताया जा रहा है कि नौ अलग-अलग मास्टर रोल संख्या – 5699, 5700, 5701, 5702, 5703, 5704, 5705, 5706 और 5707 पर अपलोड की गई तस्वीरों में कुछ चेहरे समान दिखाई दे रहे हैं। इन मास्टर रोल में कुल 75 श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज दर्शाई गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर वास्तविक मजदूरों की संख्या कम होने के बावजूद फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान निकालने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि यदि श्रम आधारित इस महत्वपूर्ण योजना में भी इस प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो इसका सीधा नुकसान गरीब और जरूरतमंद मजदूरों को उठाना पड़ेगा।

ग्रामवासियों ने ब्लॉक प्रशासन एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं संबंधित अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}