उत्तर प्रदेशमहराजगंज
मिठौरा में अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुनी गई ज्योति यादव

पनियरा/महराजगंज
महराजगंज जिले के पनियरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मिठौरा में स्थित साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में ग्रामसभा कमाता बुजुर्ग निवासी ज्योति यादव पत्नी स्वर्गीय सीताराम यादव निर्विरोध चुनी गई तथा ग्रामसभा उसका निवासी सत्यवान यादव उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए।
आपको बता दें कि निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुनी गई ज्योति यादव ग्रामसभा कामता के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव की मां हैं।
इनके निर्विरोध चुने जाने पर पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह , जिला पंचायत सदस्य नदीम खान, पूर्व प्रधान उस्का उदय राज गुप्ता, बृजेश पटेल, बृजेश साहनी आदि लोगों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया।