उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नेपाल के पूर्व गृह राज्यमंत्री देवेन्द्र राज कंडेल ने लखनऊ में की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

दोनों देशों के नेताओं के बीच विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

व्यापार के अलावा रोटी बेटी के रिश्ते पर भी हुई विशेष बात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : पड़ोसी मुल्क नेपाल के पूर्व गृह
राज्यमंत्री व नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य देवेंद्र राज कंडेल ने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी ऑफिस पर मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच भारत-नेपाल सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों और सांस्कृतिक व सामाजिक संबंधों के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई है।


बताते चलें कि भारत व नेपाल राष्ट्र के बीच रोटी बेटी के अटूट संबंध हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कुछ ऐसे लोग है जिनकी खेतीबारी, गृहस्थी से लेकर कारोबार तक दोनों देशों में है। इसी के साथ राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मित्र नेपाल राष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री व नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य देवेंद्र राज कंडेल ने मुलाकात किया है। महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सूजन त्रिपाठी व गल्फ खिलाड़ी बाजपेयी भी मौजूद रहे है।

नेपाल के पूर्व गृहराज्य मंत्री श्री कंडेल ने बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान भारत-नेपाल सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों और व्यापार व सांस्कृतिक, सामाजिक संबंधों के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है की दोनो देशों के नेताओ से सफल मुलाकात व बैठक होने से व्यापार व रोटी बेटी के रिश्ते भी और प्रगाढ़ होंगे। बताते चले की इंडो नेपाल बार्डर की खुली सीमा है, और दोनों देशों के आम नागरिक रोजमर्रा जरूरी सामानों की खरीदारी के करने के लिए भारतीय सीमा क्षेत्र के तरफ रुख करते है, उसी प्रकार भारतीय नागरिक नेपाल की ओर यात्रा भी करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}