इंडो नेपाल

लुंबिनी में नेपाल-भारत सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन

नेपाल स्थित भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव को बुकें भेट कर स्वागत करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री देवेन्द्र राज कंडेल

मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल /महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : भारतीय सीमा से सटे नेपाल स्थित भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में बीते शुक्रवार की शाम नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के संयुक्त आयोजन में इंण्डो-नेपाल कल्चरल फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसमें दोनों देशों के सांस्कृतिक एवं लोक कलाकारों ने अपनी बेजोड़ प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के राजदूत नवीन कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल के केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुदन किराती एवं लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ लुंबिनी स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बोद्ध संस्कृति के अनुसार प्रार्थना की गई। इसके बाद नेपाल के प्रसिद्ध सितार वादक ध्वरूवेश रेग्मी और उनके सहयोगियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर भारत के लद्दाख स्थित लेह के कलाकारों ने अपनी लोक प्रस्तुति छाम नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान नेपाल व भारत की थारू संस्कृति एवं काठमांडू के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के छात्रों द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम की भी झलक देखने को मिली। इस अवसर पर भारतीय राजदूत नवीन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध शदियों पुराना है। दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत एक जैसी है।


इस मोके पर लुंबिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष लियाकर लामा, लुंबिनी प्रदेश के गृह मंत्री संतोष पांडे, स्वास्थ मंत्री राजू खनाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतेंद्र मोहन चौधरी,पूर्व मंत्री हृदयेश त्रिपाठी, नेपाल के पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री देवेन्द्र राज कंडेल, पूर्व मंत्री अहमद खान, लुंबिनी प्रदेश के मंत्री सीके गुप्ता, डॉ आशावरी बापट,नेपाल-भारत मैत्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल , प्रशांत मल्ल,आशा गुरूंग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय एवं देशी व विदेशी पर्यटक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}