उत्तर प्रदेशमहराजगंज

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवां रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुर रहे जरूरत मंद लोगों को ओढाया कंबल

बुधवार की देर रात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अचानक नौतनवां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे विधायक ऋषि त्रिपाठी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी बीते बुधवार को देर रात अचानक प्रशासनिक अमले के साथ नौतनवां जंक्शन के मुसाफिरखाना पहुंच गए । यहां करीब एक दर्जन से अधिक लोग सो रहे थे तो कुछ ठंड के कारण बैठे हुए थे जिनका श्री त्रिपाठी ने कुशल क्षेम पूछा और अपने हाथों से उन्हे कंबल ओढाया तो लोगो ने उन्हें आशीष दिया।


बता दे की विधायक नौतनवां श्री त्रिपाठी रात अचानक बढ़ते ठंड को देखते हुए नौतनवां रेलवे स्टेशन पहुंच गए उनके साथ तहसीलदार भी पहुंचे थे। विधायक ने मुसाफिरखाना में सो रहे करीब एक दर्जन लोगों को कंबल ओढ़ाया। गरीब निरीह ठंड में कंबल पाकर काफी प्रसन्न हुए और सभी ने विधायक को आशीष दिया।


इस मौके पर विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि ठंड की शुरुआत हुई है। जिसको लेकर आज हमने नौतनवा रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाना में सो रहे जरूरत मंद लोगों मैं कंबल वितरण किया है। कंबल वितरण का कार्य पूरे ठंड भर चलता रहेगा। कोई भी जरूरत मंद निरीह व्यक्ति ठंड से ठिठुरने नहीं पायेगा। गरीब, निरीह, निराश्रित व्यक्तियों तथा राहगीरों को ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा भी नगर पालिका और नगर पंचायत में बनाया गया है। विधायक नौतनवां के साथ ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल ने भी रेलवे स्टेशन पर सो रहे लोगों में कंबल वितरित किया।


इस मौके पर मुख्य रूप से मस्तु पांडे, धीरज तिवारी, दिलीप पांडे, प्रभुनाथ त्रिपाठी, राहुल गौड, विनय पांडे, अमित उर्फ मंटू त्रिपाठी, संजय सिंह, गोलू जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}