उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महराजगंज नगर चौराहे पर भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

राहुल गांधी को संसदीय मर्यादा और मूल्यों का तनिक भी ज्ञान नहीं – सदर विधायक  महराजगंज

दिशाहीन हो चुके हैं राहुल गांधी,उनका कृत्य बेहद निंदनीय-भाजपा जिलाध्यक्ष  महराजगंज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज नगर तिराहे पर गुरुवार को भाजपाई सड़क पर उतरे और राहुल गांधी का पुतला फूंका तथा कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का उपहास किया है। संसद भवन परिसर में कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति की नकल करने और राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाया जाना गलत है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए इसके बाद वह हाथ में राहुल गांधी का पुतला लेकर नगर चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें संसदीय मर्यादा और मूल्यों का तनिक भी ज्ञान नहीं है। जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य निंदनीय है। संवैधानिक पद पर आसीन उप राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से साबित हो गया कि वे दिशाहीन हो चुके हैं। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, बलराम दुबे, भाजयुमो जिला मंत्री गोविंद जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला, राजीव द्विवेदी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}