उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वा गणतंत्र दिवस

हर्षोदय टाइम्स/पुनीत पाण्डेय

घुघली/महराजगंज : विकास खण्ड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनपुर में शुक्रवार को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस पर गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन पर प्रधान प्रतिनिधि गोपाल जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगा झंडा लहराया गया एवं राष्ट्रगान कर गगन भेदी नारे लगाए गए तथा लोगो को मिठाईयां बांटी गई। प्रधान प्रतिनिधि गोपाल जयसवाल ने बताया कि  यह गणतंत्रता दिवस 2024 परेड की थीम पर विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मातृका है,जो लोकतंत्र के पोषक के रूप में भारत की भूमिका पर जोर देती है। दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक भारत अपने संविधान और राष्ट्र के एक संप्रभु गणराज्य में परिवर्तन की 75वी वर्षगाठ मना रही है।   

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि गोपाल जयसवाल , अशोक जायसवाल ग्राम प्रधान , गुड्डू चौधरी, रामानंद जयसवाल, शिव प्रसन्न  तिवारी , राम इकबाल जायसवाल, अमर चौधरी, मनोज तिवारी, अजीत तिवारी, प्रेम जैसवाल, मुखुत लाल जायसवाल, राम निषाद, अशोक तिवारी, इत्यादी ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}