भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की नोडल अधिकारी ने दिलाई शपथ

लाभार्थियों में प्रमाण पत्र हुआ वितरित
लोगों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ – इसहाक
घुघली/महराजगंज : विकास खंड घुघली के ग्राम पचरुखिया में गुरुवार को गांव के कंपोजिट विद्यालय परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान इसहाक अली व नोडल अधिकारी एडीओ एजी वशिष्ठ कुशवाहा ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

विकास खण्ड की ओर से पंचायती राज , स्वास्थ्य , कृषि , समाज कल्याण ,उद्यान, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों ने लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कैंप लगाया था।एडीओ एजी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु आत्मनिर्भर होने का शपथ भी दिलाया। ग्राम प्रधान इसहाक ने कहा कि झोपड़ी में रहने वालों को अब पक्का आवास,आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क गैस कनेक्शन , किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उपनिरीक्षक भानू प्रताप मौर्य,सचिव मोहम्मद खालिद, तेजेन्द्र कुमार सिंह, अवनीश वर्मा,बीटीए संजय कुमार,दीपू तिवारी, भीष्म पितामह सिंह, सुरेंद्र अग्रहरी,शुभकरन लाल , रमेश कन्नौजिया ,हेड कांस्टेबल अजय मिश्र आदि लोग मौजूद रहे