नौतनवां ब्लाक मुख्यालय पर आज शक्ति वंदना कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने महिलाओं को किया सम्मानित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज: नौतनवां ब्लाक मुख्यालय के सभागार में आज शक्ति वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे। सभागार में बड़ी संख्या में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों और गैर सरकारी संगठनों की महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इसके पहले विधायक नौतनवां ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहां की हमारी सरकार निरंतर महिलाओं के हित के लिए कार्य कर रही है महिलाओं को मान सम्मान देने के साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है।
श्री त्रिपाठी ने केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया ने विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी को बुकें और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था की महिलाओं ने स्वागत गीत भी गाया। अंत में स्वयं सहायता समूहों और गैर सरकारी संगठनों की महिला पदाधिकारियों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप पांडे, ग्राम प्रधान अशोक यादव, विशुन देव चौरसिया सहित ब्लाक के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।