उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महाशिवरात्रि पर जयकारों से गूंजा काक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर, धानी बाजार में उमड़ा आस्था का सैलाब


महाराजगंज। धानी बाजार क्षेत्र स्थित काक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार को तड़के मध्य रात्रि से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।


क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में महिला, पुरुष एवं बच्चों की भारी भीड़ रही। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।


महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद लिया। साथ ही श्री श्री रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत कथा वाचक द्वारा दिए गए प्रवचन को सुनकर भक्त भाव-विभोर हो उठे।


सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी इंचार्ज धानी आलोक राय के नेतृत्व में दर्जनों महिला एवं पुरुष कांस्टेबल तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही।


महाशिवरात्रि का यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}