नई दिल्ली

ईरान युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों को डबल एलपीजी सिलेंडर


नई दिल्ली। ईरान में जारी युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। संभावित संकट से निपटने के लिए केंद्र ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लोगों से एलपीजी के बजाय पीएनजी कनेक्शन अपनाने की अपील की है।


इसी क्रम में सरकार ने प्रवासी मजदूरों को राहत देते हुए फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की आपूर्ति दोगुनी करने का ऐलान किया है। अब प्रत्येक राज्य में प्रवासी श्रमिकों को मिलने वाले 5 किलो के सिलेंडरों की रोजाना संख्या पहले के मुकाबले दोगुनी कर दी जाएगी।


सरकार का कहना है कि इस फैसले से जरूरतमंद वर्ग को राहत मिलेगी और संभावित गैस संकट के प्रभाव को कम किया जा सकेगा। साथ ही शहरी क्षेत्रों में पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}