उत्तर प्रदेशमहराजगंज

अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में बच्चों की प्रगति पर हुई चर्चा

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज एवं एचए केपीएस इंग्लिश स्कूल में रविवार को अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में करीब 60 प्रतिशत अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड देखे और शिक्षकों से उनकी पढ़ाई व शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली।


इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति और बेहतर प्रदर्शन को लेकर चर्चा की। अभिभावकों ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों की प्रगति के लिए अभिभावकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया।


विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}