उत्तर प्रदेशवाराणसी

पाण्डेयपुर ज्वैलर्स चोरी कांड का खुलासा: सीसीटीवी फुटेज से पकड़ी गई महिला, गहने बरामद

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी


वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित ए.के. ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में थाना कैण्ट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ।


पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला की पहचान शीला देवी (42) पत्नी सोनू विश्वकर्मा, निवासी सिकिया थाना नारायनपुर, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 0036/2026 धारा 318(4)/305/317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है।


जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को महिला गहने खरीदने के बहाने दुकान में पहुंची थी। दुकानदार के अन्य ग्राहक में व्यस्त होने का फायदा उठाकर उसने आभूषण पार कर दिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने 19 फरवरी की शाम संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक शिनाख्त के बाद विधिवत गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने अभियुक्ता के पास से एक जोड़ी टप्स, एक नथिया, दो जोड़ी बाली, एक जोड़ी छाली, दो अंगूठियां (कुल वजन 16.455 ग्राम पीली धातु) तथा एक सफेद धातु का कड़ा (वजन 55.380 ग्राम) बरामद किया है। गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक आरती गोंड़, उपनिरीक्षक बलवंत कुमार व कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय शामिल रहे। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}