उत्तर प्रदेशमहराजगंज

अगया में भव्य कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ


101 कन्याओं ने भरा पवित्र जल, जयघोष से गूंजा गांव


भिटौली/ महाराजगंज। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। ऐतिहासिक काली माता मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। “जय श्रीराम” के उद्घोष और वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


आचार्य शिवशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में यजमान रमाकांत मौर्य के आवास (काली माता मंदिर परिसर) से प्रारंभ हुई यात्रा अगया गांव से होते हुए अगया पुल पहुंची, जहां 101 कुंवारी कन्याओं ने वैदिक मंत्रों के बीच कलशों में पवित्र जल भरा। श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों के साथ शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां 33 कोटि देवी-देवताओं का आवाहन कर श्रीमद्भागवत कथा के महामंत्रों का विधिवत शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण एवं जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रा में गांव व क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शिकारपुर चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।


इस अवसर पर कथावाचक अजय शंकर तिवारी ‘भार्गव’ जी महाराज (काशी), सहयोगी प्रतीप मिश्रा, संगीतकार अविनाश द्विवेदी, तबला वादक अनिल द्विवेदी सहित अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी आयोजक शत्रुजीत मौर्या ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}