उत्तर प्रदेशवाराणसी

दालमंडी ध्वस्तीकरण पर सियासत तेज: वाराणसी में सपा नेताओं को किया गया नजरबंद

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी


वाराणसी में दालमंडी क्षेत्र में चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों से मिलने दालमंडी जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दर्जनों सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया।


जानकारी के अनुसार, सपा डेलिगेशन लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में दालमंडी पहुंचकर प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात करने वाला था। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही सपा कार्यालय और सर्किट हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल के रवाना होने से पहले ही नेताओं को रोककर नजरबंद कर दिया गया।


पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। वहीं सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। दालमंडी ध्वस्तीकरण को लेकर शहर में माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}