वाराणसी नगर निगम के लोहता क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पटरी खाली कराए गए

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी: नगर निगम वाराणसी के निर्देश पर परिवर्तन दल द्वारा लोहता क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्गों के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया और सड़क की पटरी को खाली कराया गया।
अभियान के दौरान टीम ने सड़क के दोनों ओर लगाए गए अस्थायी टीन-शेड, ठेले, बांस-बल्लियों और अन्य अवरोधों को हटवाया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परिवर्तन दल के सदस्यों ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर हल्का विरोध देखने को मिला, लेकिन टीम ने सख्ती के साथ कार्रवाई पूरी कराई।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त रखने के लिए आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग



