उत्तर प्रदेशवाराणसी

भेलूपुर पुलिस व SOG-2 की संयुक्त कार्रवाई में चेकिंग के दौरान 392 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भेलूपुर पुलिस और SOG-2 की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस आयुक्त के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में दिनांक 22 फरवरी 2025 को संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सरायनन्दन क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान युवक के पास से 392 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान सोनू कुमार मौर्या (27 वर्ष) पुत्र मोहन कुमार मौर्या, निवासी बी 34/147 ए-एम सरायनन्दन, खोजवा दशमी, थाना भेलूपुर के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया।


इस संबंध में थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0 0116/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान (चौकी प्रभारी खोजवा), उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अनुराग यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय (प्रभारी SOG-2), कांस्टेबल सचिन मिश्रा, कांस्टेबल अखिलेश गिरी एवं कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}