नई दिल्ली

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर रवाना


नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल के लिए प्रस्थान कर गए हैं। इस यात्रा को इजरायल की सत्तारूढ़ दल तथा विपक्ष, दोनों ने ऐतिहासिक बताया है।


यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की भेंट इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से होगी। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के मध्य रक्षा सहयोग, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, कृषि विकास, व्यापार विस्तार, सामरिक सहभागिता तथा क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श प्रस्तावित है।


सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर अनेक महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं, जिससे भारत–इजरायल द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।


विशेषज्ञों का मत है कि यह यात्रा पश्चिम एशिया क्षेत्र में भारत की कूटनीतिक सक्रियता को नई दिशा प्रदान करेगी तथा दोनों देशों के पारस्परिक सहयोग को सशक्त बनाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}