उत्तर प्रदेश
शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

हर्षोदय टाइम्स विमलेश कुमार पाण्डेय
महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव के
ब बल्लों बुधवार सुबह एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान विकास पुत्र योगेंद्र, निवासी थाना कप्तानगंज,जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



