वाराणसी: हाईवे पार कर रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में भी जुटी हुई है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की जांच की जा रही है।



