उत्तर प्रदेशमहराजगंज

चन्द्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

खेल से होता है शारीरिक और मानसिक विकास : गौतम श्रीवास्तव

पुरस्कार पाकर बच्चे हुए प्रफुल्लित

हर्षोदय टाइम्स / सुनील मणि त्रिपाठी

धानी बाजार/महराजगंज। चन्द्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, सिकन्दरा जीतपुर में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक गौतम श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके बाद विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद जीवन में शरीर को स्वस्थ रखने और मस्तिष्क के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल से छात्रों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में वृद्धि होती है तथा उनमें अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।


प्रतियोगिता में छात्र दर्शन, पूजा, संगम, आदित्य, विनय, उर्मिला सहित कुल 45 छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चे काफी उत्साहित और प्रफुल्लित नजर आए।


इस अवसर पर उप प्रबंधक अमित मोहन, विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.एन. यादव, शैलेन्द्र सहानी, नेहा मणि, पूनम मणि, अमित कुमार, संजीव सहित विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}