उत्तर प्रदेशवाराणसी

पुरानी रंजिश बनी जानलेवा: युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी । चौबेपुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। उगापुर नहर के पास स्थित धौरहरा गांव निवासी 40 वर्षीय संजय मिश्रा की शुक्रवार शाम बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


जानकारी के मुताबिक, संजय मिश्रा शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल से दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि शेवा सिंह, ठल्लू सिंह और उनके साथियों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय को परिजन पहले थाने और फिर नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें दीनदयाल अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात करीब 10:40 बजे उनकी मौत हो गई।


परिजनों के अनुसार, यह वारदात पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। गांव में पानी देने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर पहले भी कहासुनी और मारपीट हो चुकी थी।
घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संजय की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, ऐसे में उनके दो नाबालिग बेटों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}