उत्तर प्रदेशवाराणसी

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जेई और लाइनमैन,एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और एक लाइनमैन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 10 अप्रैल को समय लगभग 2:55 बजे शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव निवासी उत्तरी ककरमत्ता,भाना मंडुवाडीह वाराणसी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि विद्युत विभाग के अधिकारी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज न कराने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।


शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और 33/11 केवी डीपीएच पावर हाउस मंडुवाडीह के पास से दो आरोपियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण कुमार (लाइनमैन,संविदाकर्मी) निवासी नैपुरा कला,थाना लंका वाराणसी तथा नवनीत कुमार (जूनियर इंजीनियर) निवासी जवांवा थाना गोपीगंज जनपद भदोही शामिल हैं। टीम ने दोनों आरोपियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथ दबोच लिया।

इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाना रोहनिया,कमिश्नरेट वाराणसी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}