29 नवंबर को विंध्याचल धाम में होगी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक


बीत रहे साल की समीक्षा और नए साल की रणनीति पर होगा मंथन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने जारी की सूचना


सोनभद्र / महराजगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति, मंडल अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आगामी 29 नवंबर 2026, रविवार को विंध्याचल धाम स्थित गोयनका धर्मशाला में आयोजित होगी। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, मंडल अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों से समय से बैठक में शामिल होने की अपेक्षा की है।


प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार भाटिया ने बताया कि एसोसिएशन की स्थापना के बाद से ही वर्ष की अंतिम बैठक मां विंध्यवासिनी देवी के पवित्र धाम विंध्याचल में आयोजित करने की परंपरा रही है। इस बैठक के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाले पत्रकारों को मां के दर्शन का अवसर मिलता है। साथ ही नए वर्ष में संगठन के कार्यों को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है।


उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के मार्गदर्शन में विंध्याचल मंडल और मीरजापुर जनपद की टीम हर वर्ष बैठक में आने वाले पत्रकारों के आतिथ्य की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *