जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंका
हर्षोंदय टाइम्स :सतीश शुक्ला, गोरखपुर
गोरखपुर : 17 दिसंबर (हर्षोंदय टाइम्स )पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा न्यूयार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता गुस्से में हैं।
इसके विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पाक के विदेश मंत्री का पुतला फूका।
इस बाबत अपने बयान में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष/एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की भर्त्सना करते हुए कहा कि यह विलावल भुट्टो की विकृत मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर नागरिक के लिए गौरव के प्रतीक हैं। आज दुनिया में उनकी धमक है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने भारत की धाक दुनिया में जमाई है। ऐसे ख्याति प्राप्त प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी असहनीय है। इसके खिलाफ गोरखपुर क्षेत्र के सभी 10 प्रशासनिक जिलों के मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए और पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंका गया है । जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। प्रदर्शन के लिए रैली की शुरुआत नगर निगम से होते हुए गोलघर के रास्ते जिला मुख्यालय पहुंचकर पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंका गया।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं विधायक गण लोग मौजूद थे।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शिव प्रताप शुक्ला, सांसद कमलेश पासवान, विधायक विमलेश पासवान, विधायक सरवन निषाद, व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा चिरंजीव चौरसिया सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक जी एम सिंह, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पार्षद चंद्रशेखर सिंह,मंता लाल, राजेश तिवारी, जुगनू सिंह व अन्य भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद थे।