गोरखपुर

सौतेली मां ने अपने पति समेत दो बच्चों की कर दी निर्मम हत्या

हर्षोंदय टाइम्स -गोरखपुर

सहजनवां/गोरखपुर।सहजनवां थाना क्षेत्र के सहबाजगंज में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना घटी है । एक सौतेली मां ने उसने अपने पति समेत दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी और खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के सहबाजगंज निवासिनी नीलम गुप्ता ने बीते शनिवार की रात अपने पति अवधेश गुप्ता व पूर्व पत्नी से हुए दो बच्चों- आर्यन 6 वर्ष तथा पीहू 4 वर्ष को चाकू से गले पर प्रहार कर गंभीर रूप घायल कर दिया। घायल अवस्था में पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की वजह गृह कलह बताया जा रह है।

इस मामले में एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि-गृह कलह के कारण घटना हुई है। आरोपित महिला ने खुद की बच्ची पर पिता की गलत दृष्टि रखने की वजह बताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}