बहुआर में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर लदी अवैध मिट्टी, कार्रवाई में जुटी

प्रशासन ने गठित किया था राजस्व और पुलिस की एक संयुक्त टीम
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
झुलनीपुर/महाराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर पुलिस चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन द्वारा द्वारा बनाए गए राजस्व और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने आज एक ट्राली पर लदी अवैध मिट्टी को पकड़ लिया। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग को पत्र लिखा है।
तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बहुआर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को देखभाल के लिए लगाया गया था। इसी दौरान आज बैठवलिया बाजार के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लादकर आते दिखा। जिसे रोकने की कोशिश की गई तो चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चौकी लाया गया। जांच में ट्राली पर अवैध मिट्टी लदी थी। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को पत्र लिखा गया है। इस मौके पर चौकी प्रभारी मनीष पटेल, राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल, लेखपाल विशाल कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शाह आदि मौजूद रहे।



