उत्तर प्रदेशकुशीनगर

खेत में मिला युवक का अधजला शव , हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अजय पाठक ब्यूरो कुशीनगर

कुशीनगर(हर्षोदय टाइम्स) : जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जिगना में शुक्रवार को खेत में एक अधजला युवक का शव मिला। इस शव को कुत्ते नोच रहे थे जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो शोर मचाया , और जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद एएसपी रितेश कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

कुछ समय बाद मृतक की पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के बढ़या छापर निवासी लियाकत के बेटे नूर सलाम (22) के रूप में हुई। वह एक सप्ताह पूर्व मुंबई से कमाकर घर लौटा था। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई? उसका शव किसने जलाया? सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जिगिना गांव के कुछ लोग जोगीबीर बाबा स्थान की तरफ टहलने गए थे। लोगों ने एक खेत में देखा कि एक अधजला शव पड़ा हुआ है, जिसे कुत्ते नोच रहे हैं। शोर मचाते हुए लोग गांव में गए। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंची। बाद में युवक की पहचान कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के टोला बढ़याछापर निवासी नूर सलाम (22) के रूप में हुई। युवक के गले और हाथ पर कटे का निशान मौजूद था। उसके शव को पुआल में लपेटकर जलाने का प्रयास किया था। माना जा रहा है कि जलाकर युवक की पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। यह युवक अभी एक सप्ताह पूर्व मुंबई से घर पहुंचा था । पुलिस द्वारा नूर सलाम की छानबीन में सामने आया कि नूर सलाम मुंबई में रहकर कमाता था। वह एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था। बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर से भोजन करने के किसी मित्र से मिलने जाने की बात कहकर निकला। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था ।

सुबह एक युवक का अधजला शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजन नूर सलाम का शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। नूर सलाम के पिता लियाकत दिव्यांग हैं। मां जलेखा और बहन रोते हुए सबसे यही सवाल पूछ रही हैं कि नूर सलाम ने किसका क्या बिगाड़ा था, जो उसे किसी ने मार डाला।

इस मामले में एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि युवक की हत्या की आशंका लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो जाएगी। संदेह के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}